Thursday, September 30, 2010

darakton ke saaye...

चली जो आंधी बयार ज़माने उल्फत की,
के चरित्र के दरक्त पर विचारों की बेल झूल गयी.



ज़माने का नशा जो दीवाना बना दिया,
दीवानों में हमने अपना ज़माना बना दिया.
कभी खिलाड़ी थे हम भी बहारों में खेल के,
आज प्रकृति अपना पुराना खेल भूल गयी.
चरित्र के दरक्त पर विचारों की बेल झूल गयी.


जो हुआ ना पूरा उसे निभाना है,
दाग दामन पे लगा, निशाँ मिटाना है.
तले दब गया अरमानो के बोझ,लिख डाली
कविता मैंने उस रोज.
कवि के विचार तो एक छोटी सी दिशा है,
वे तो अरमान है जो स्वछंद शीशा है.
ताकत कलम की यूँ चली की पापियों 
की मैल धुल गयी.
चरित्र के दरक्त पर विचारों की बेल झूल गयी.


चली जो आंधी बहार ज़माने उल्फत की,
के चरित्र के दरक्त पर विचारों की बेल झूल गयी.

No comments:

Post a Comment