Tuesday, September 7, 2010

navprabhaat....

सुगम सुमन की सुंदर बेलों से फुल बिचेरा बिछोह रहा,
 खिड़की खोल के देखो एक नया सवेरा हो रहा।  

फूटा घमंड भोर का नव -उदगमन हो रहा
कोने में बैठा तिमिर कहीं रो रहा,



ज़र्रे-ज़र्रे ने किरणों की निर्मल आभा पायी
वर्चस्व अपना अँधेरा खो रहा,
खिड़की खोल के देखो एक नया सवेरा हो रहा। 

नील आसमानी किताब पर कलम किरण से
लिख रहा कवि दिनकर,
प्रकृति की नयी परिभाषाएं जैसे । 
जैसे चातक की चोंच में शबनमी बूंद हो,
या पंची के नीड़ों पे पनपती हो नई आशाएं जैसे। 
सांझ के सागर में डूबकर,फ़िर सूरज अपना चेहरा धो रहा,
 खिड़की खोल के देखो एक नया सवेरा हो रहा। 

खिड़की खोल के देखो एक नया सवेरा हो रहा....





No comments:

Post a Comment