Wednesday, July 30, 2014

ABHAY...


      



    













रविकण छन -छन बहता कई तेरे स्रोत,
खुशबू  कच्ची , गीली माटी सा तेरा त्रण।
हाथ बिछोए, मुट्ठी बांधे चल रहा  है तू ,
आँख मिछोए , वेग लिए बड़ रहा  है तू।
चहुँ  दिशा में बजता रहे तेरी आवाज़ का संशय रे ,
 प्रिय मित्र बना रहे  तू,जैसा  है तू  "अभय " रे।

खट्टी यादें बाँट लिए, होटों  पे सन्नाटे लिए,
ज़िन्दगी का गीत आँखों में और सुर की मुस्कान लिए।
प्रति पग गिरता,  कभी  संभलता, फिर संवरता संवाद है  तू ,
सरगम की आँखों का तारा, और सुरों का उन्माद है  तू।
बढ़ती ज़िन्दगी का तू , कभी न रुकने वाला समय रे,
प्रिय मित्र बना रहे तू , जैसा  है  तू  "अभय " रे।

कत्रा समंदर का है तू , समंदर तेरा संगीत है,
पहलु लिए जीवन का तू, जीवन तेरा गीत है।
खुशबू गेंदे की ,आवाज़ से तेरी आती है ,
जूनून है सैलाब सा, कलरव में तेरे, पलकें भीनी हो जाती  है।
निकल चल थामे हाथ गीतोँ का तू , छूटे  सारे भय रे,
प्रिय मित्र बना रहे तू, जैसा है तू "अभय" रे।