रविकण छन -छन बहता कई तेरे स्रोत,
खुशबू कच्ची , गीली माटी सा तेरा त्रण।
हाथ बिछोए, मुट्ठी बांधे चल रहा है तू ,
आँख मिछोए , वेग लिए बड़ रहा है तू।
चहुँ दिशा में बजता रहे तेरी आवाज़ का संशय रे ,
प्रिय मित्र बना रहे तू,जैसा है तू "अभय " रे।
खट्टी यादें बाँट लिए, होटों पे सन्नाटे लिए,
ज़िन्दगी का गीत आँखों में और सुर की मुस्कान लिए।
प्रति पग गिरता, कभी संभलता, फिर संवरता संवाद है तू ,
सरगम की आँखों का तारा, और सुरों का उन्माद है तू।
बढ़ती ज़िन्दगी का तू , कभी न रुकने वाला समय रे,
प्रिय मित्र बना रहे तू , जैसा है तू "अभय " रे।
कत्रा समंदर का है तू , समंदर तेरा संगीत है,
पहलु लिए जीवन का तू, जीवन तेरा गीत है।
खुशबू गेंदे की ,आवाज़ से तेरी आती है ,
जूनून है सैलाब सा, कलरव में तेरे, पलकें भीनी हो जाती है।
निकल चल थामे हाथ गीतोँ का तू , छूटे सारे भय रे,
प्रिय मित्र बना रहे तू, जैसा है तू "अभय" रे।


Our generation focuses on writing English fiction thing with so much modern thoughts but really this made me awestruck that someone out there is still so much connected to our mother tongue and is writing this lovely inspirational thing. This is very nice :)
ReplyDeleteAbhay you are really lucky...
Keep going :)
Thank you so much Shanu for those kind words. Hindi Urdu poetry does run through my veins from my very early childhood. I am so delighted that you found this poem beautiful.
ReplyDeleteThanks and regards!