एहसास तबाह हुए,स्याही को रक्त बनाकर.
आशिकी ए हुस्न फ़िर से बेमानी पड़े,
मुहब्बत लिख रहा हूँ,दिवार को ख़त बनाकर.
आस्मां को छूती छत, मेरा मकां थी,
दीवारें गिर गयी अब,ज़मीन को छत बनाकर.
मदमस्ती मय की आज भी याद है,
पीता था शब,शौक को लत बनाकर.
गुलों की पंखुड़ी,खुद गुल हो गयीं
सज गया गुलिस्तान,आरजू को हसरत बनाकर.
आशिकी ए हुस्न फ़िर से बेमानी पड़े,
मुहब्बत बदनाम हुई,हुस्न को ज़िल्लत बनाकर.
बिखरे ख़्वाबों का यही अंजाम था ,
एहसास उड़ गए,हवा को फितरत बनाकर.
आँसू से हरा किया दिल का बाग़,
आँखें भारी हुईं,पलकों को दरक्त बनाकर.
मेरी रूह भी गुनेहगार निकली अब के,
मुझको मुझसे चुरा ले गयी,खुदको मेरी शक्सियत बनाकर.
अब चराग रौशनी के खिलाफ हैं,
खामोश है भगवान्,ज़मीं पे इंसानियत बनाकर.
फल्स्फां ज़िन्दगी का क्या हमको सिखलाते हो,
ज़िन्दगी बीत गयी,ज़िन्दगी को बेवक्त बनाकर.
Great writting..(though i cant read Hindi,even after google translation,it sounded good.)
ReplyDeletetruely nice one..!!
ReplyDeletekya baat he!!!
ReplyDeleteamazing dude.....