आलम ये रुस्वाई का ,सारे जहां से पूछ
आलम तिरी जुदाई का ,ये आस्मां से पूछ।
पूछेगा अब सफ़र की मिरा तो ...... पूछ
छाले मिरे पाँव के , कुछ नक़्शे पाँ से पूछ।
जला है शारीर मीरा ,तो गम नहीं मुझे
दिल मेरा जला कैसे ,ये शामशान से पूछ।
पूछेगा गर तन्हाई से तो सदा ये उठेगी
हुआ मैं तनहा कैसे ,ये कारवां से पूछ।
उछला था चराग़ कभी ,ये तीरगी से पूछ
जलता है दिल मेरा,"धुआँ "धुआँ" से पूछ।
रोते हैं फूल ...रोज़ दिल ए बाग़ में मिरे
रोई पूरी बहार कैसे ,ये बाघबान से पूछ।
मुझसे हिन्दू न पूछ,न पूछ मुसलमां मुझसे
पूछता है इंसां गर तो, मिरे इंसां से पूछ।
होगी न कभी तुझसे ,न तुझे कभी थी "मोहक"
संगेमरमर पर इश्क़ तौबा ,जा शाहजहाँ से पूछ।
No comments:
Post a Comment