Sunday, December 30, 2012

Giraa Hai....

दामन उसका जहाँ, सरे -क़िरदार पे गिरा है 
एक आँसूं  मिरा  टूटके ,रुक्सार पे गिरा है।

बाँध के कागज़ में ,और फ़िर फ़ेंकना ,
केहना की ये पत्थर उठके सरकार पे गिरा है।


निकले हैं घरों से सब मुट्ठी में लिए चराग़ 
सैलाब ये नज़रों का किसी अखब़ार पे गिरा है।

हुई इस कदर बदनाम भारत की बेटी ,के 
वेहशत का आँचल सरक के सलवार पे गिरा है।

लपेट के कागज़ में  वो जो रक्खा था हुस्न,
दाम ये क़ीमत का कहीं बाज़ार पे गिरा है।

छुपा के चली थी वो पेहलु में अपने को,
कटके चिलमन उसका सारे संसार पे गिरा है।

बेक़रार हूँ आज बस तेरी "हाँ " को,
ये इनकार,ये इकरार तिरे क़रार पे गिरा है।

ज़ंग खा रहीं थीं म्यारे उनकी,अब  तो,
जिनका के खूं  ,उबलके तलवार पे गिरा है।

हद है देहशत की तृष्णा का देखो ,
हुजूम का लब किसी हुस्न के हक़दार पे गिरा है।

यूँ ही लाल न होता ये क़िला कभी,ज़रुर 
लहू का रँग ,उछलके  किसी मीनार पे गिरा है।

2 comments: