Wednesday, December 26, 2012

or uska ho gayaa....

दिल निकल रक्खा नहीं और उसका हो गया 
किसी का हुआ नहीं, और उसका हो गया। 

लोग मस्लूफ  ढूँढते रहे मुझे भीड़ में ,
ज़माने का हुआ नहीं ,और उसका हो गया। 


मुहब्बत के बाज़ार की सौदेबाज़ी भी अजीब 
उसने कुछ माँगा नहीं ,और उसका हो गया। 

ले दे के रहे बस मेरी मुहब्बत के वहम 
उसने कुछ कहा नहीं,और उसका हो गया। 

ये आलम है चाहतों के काफ़िले का ,
उसने कभी अपनाया नहीं ,और उसका हो गया। 

ज़ुल्फो की बरसात में डूबी दिल ए ज़मीं मेरी ,
उसने जुड़े सा बदल बनाया नहीं ,और उसका हो गया। 

ये चाँद भी शायद लेता होगा चान्दिनी उससे ,
मीरी छत पे तो आया नहीं ,और उसका हो गया। 


उसकी चश्मों-नाज़ से जल उठा है घर शहर 
किसी ने शहर बसाया नहीं,और उसका हो गया। 

मेरी आँखों के आँसू भी शायद तुम्हारे ही हैं ,
रुक्ख्सारों पे आया नहीं,और उसका हो गया। 

ख्व़ाब  देखता हूँ तो क्या  देखता हूँ तुम्हें देखता हूँ 
रातों ने सुलाया नहीं,और उसका हो गया। 

यूँ लुटता है दिल बस ग़र्दिश  ए  नज़र भर 
पलकों में उठाया नहीं,और उसका हो गया .

न जाने गुज़रीं रातें कितनी उसकी गलियों में 
कोई घर मेरा हुआ नहीं,और उसका हो गया।

सुनसान ही रहीं ये दिल की गलियाँ आज भी 
कोई ज़ख्म इससे गुज़रा  नहीं,और उसका हो गया। 

सामने सब हो रहे गूंगे अलफ़ाज़ मिरे 
सदाओं ने पुकारा नहीं ,और उसका हो गया।

ये शेर नहीं मीरा दिल ही समझो 
कागज़ पे उतार नहीं,और उसका हो गया।

यूँ तो गलियों में उसकी गुज़रे लोग बहुत,
"मोहक" घर से निकला नहीं,और उसका हो गया।


4 comments: