रौशनीमें ना मंदिर ना मस्जिद दिखा मुझे,
अँधेरे को अपना भगवान् कहता हूँ.
कई बार मरा हूँ गर्दिश में हूँ,
जिन्दा हूँ ज़माने को शमशान कहता हूँ.
सितारों पे पैर नहीं टिकते मिरे,
इसलिए ज़मीन को आस्मां कहता हूँ.
भाषा में कडवाहट घुली है इस कदर,
कि मैं गूंगे को अपनी ज़बान कहता हूँ.
दरिंदगी ओ दहशत के माहोंल में जीता हूँ,
ये क्या कम है, जो अपने आपको इंसान कहता हूँ.
गुज़रती नहीं है तमनाएं इस दिल के पार,
यहाँ से गुज़री हर सड़क को सुनसान कहता हूँ.
उर्दू कि सलाख है मेरे दिल पे,
तुम भारत को इंडिया कहते हो,
मैं इंडिया को हिंदुस्तान कहता हूँ...
अँधेरे को अपना भगवान् कहता हूँ.
कई बार मरा हूँ गर्दिश में हूँ,
जिन्दा हूँ ज़माने को शमशान कहता हूँ.
सितारों पे पैर नहीं टिकते मिरे,
इसलिए ज़मीन को आस्मां कहता हूँ.
भाषा में कडवाहट घुली है इस कदर,
कि मैं गूंगे को अपनी ज़बान कहता हूँ.
दरिंदगी ओ दहशत के माहोंल में जीता हूँ,
ये क्या कम है, जो अपने आपको इंसान कहता हूँ.
गुज़रती नहीं है तमनाएं इस दिल के पार,
यहाँ से गुज़री हर सड़क को सुनसान कहता हूँ.
उर्दू कि सलाख है मेरे दिल पे,
तुम भारत को इंडिया कहते हो,
मैं इंडिया को हिंदुस्तान कहता हूँ...
kya baat hai baccha really very good....
ReplyDeletei think this poem is d best!!!
ReplyDeletesimply outstanding man!!!
u know what abhay this is the only poem on which ma blog is being name after.......&yaa i got prize in this same poem
ReplyDeleteawsm wrk done !!!
ReplyDelete