Thursday, August 26, 2010

Dil e Baag

चिलमन की तकदीर है छिपाने की,
शुक्र है कि राज़ बेनकाब ना हुआ,


तुफानो के साए में पला बड़ा,
यूँ जो निकला पर भी अफताब ना हुआ,





दहशत के दर पे आंसु उगालती दुनिया,
अल्लाह का बंद कोई कसाब ना हुआ.


हज़ार कलियाँ खिलती हैं दिल ए बाग़ में,
गुलज़ार का पत्ता कोई गुलाब ना हुआ. 


परस्तिश की निगाहों में अनछुए सवाल है,
पलकों पर भारी कोई ख्वाब ना हुआ,


गिनते नहीं थकते ये प्याले शराब के,
नशे की लत का ये कोई हिसाब ना हुआ.


फितरत है तेरी इतराने की खबर मुझे है,
हुस्न के एहतराम का कोई शबाब ना हुआ.


यूँ तो तस्वीरें भी तुम्हारी गिला मुझसे खाती है,
तेरे नूर ए शक्स में क्या लाजवाब ना हुआ.



No comments:

Post a Comment