प्रकृति से एक मुलाकात है…
हवा के वेघ से पेड़ों की सरसराहट ,
और उसमें बसती एक कायिनात है।
जो भी देखे इस दृश्य को ,
कहे वो "वह ! क्या बात है।"
प्रकृति से.…
क्षितिज की नज़ाकत नज़रों में बसी है,
पेड़ों की जड़ ज़मीन से कसी है।
छोटे छोटे खिलौने सब हम ,
मिट्ठी हम सबमे ही बसी है।
ये कुदरत की अनोखी करामत है,
प्रकृति से….
उदय-अस्त सूर्य का दिखे जहाँ ,
ऐसा दृश्य आज के युग में दिखे कहाँ।
बस एक छोटी सी ख़ामोशी
और रहता हूँ ,मैं रहूँ वहाँ।
ज़िन्दगी की यही एक सौगात है,
प्रकृति से….
सोच रहा था बहुत समय से बिठाऊं महफ़िल हवा के साथ ,
मिलके जमाऊं रंग सारे,और करूँ खुशबू से दो- दो हाथ।
मिट के रह जाएँ सारे गम उसके ,और जहाँ में ,
वो है जहाँ बस हो वहाँ खुशियों की बात।
इस चाँदनी में बह रही ये शीतल रात है,
प्रकृति से……
सुनो कोयल-पपीहे की पिहू-पिहू में पुकार है,
मौसम है रुसवाई का मगर ज़ख्मों की बहार है।
है बगियन साड़ी कलियाँ अब बस,
एक रहा तो सिर्फ तेरा इंतज़ार है।
जुड़ के समझा और जाना ऐसा खूबसूरत जज़बात है।
प्रकृति से….
प्रकृति से एक मुलाकात है।
No comments:
Post a Comment