कहा था तूने ये कभी के तेरे रास नहीं आऊंगा,
केहता ज़मीर मेरा की तेरे आस पास नहीं आऊंगा।
कर लेती जो तू इज़हार ए मुहब्बत तो गज़ब होता,
अब तो मैं भी काम तेरे कुछ ख़ास नहीं आऊंगा।
छूँ लूं ये गुलबदन के घुल जाऊं हवाओं में,
मैं वो खुशबू हूँ ,जो बनके कभी एहसास नहीं आऊंगा।
है ज़रूरी शिद्दत मुहब्बत में तो दूरियाँ भी ज़रूरी हैं,
मैं तेरे आस तो आऊंगा,मगर कभी पास नहीं आऊंगा।
ओढ़ लूँगा मैं जिस्म अपना मैं रूह के ऊपर,
छिपाने को दाग अपने,मै पेहनके कोई लिबास नहीं आऊंगा।
ढलेंगे मयकदे तो मयखानों की मस्ती में,
भरी सुराई हूँ ,मुक़म्मिल एक गिलास में नहीं आऊंगा।
पुकारोगे खोलके दिल अपना तो आऊंगा ज़रूर,
न बनके पीर की आवाज़,कभी बनके अरदास नहीं आऊंगा।
आएगी तू इस गली से तो बनके अदा आना,
मैं आऊंगा कुचे में तेरे,मगर कभी उदास नहीं आऊंगा।
पुकारेगी मुझको तो पलट के देखूंगा नहीं,
कसम है तेरी मुझको,के अब मद्रास नहीं आऊंगा।
No comments:
Post a Comment