Sunday, January 8, 2012

bahaaron ke zakhm!!!!!

उठ के प्याली शराब माय्यास्सर जा रही है,
चश्म ए हुस्न मुहब्बत के घर जा रही है.


कुछ यूँ उठी है रह-गुज़र रवानी,
साहिल से टकराकर लहर समंदर जा रही है.



हद से कुछ यूँ पार हुई नरमदिली के,
चराग़ को छुकर हवा बेअसर जा रही है.


बहारों के ज़ख्म फिर से हरे पड़े के,
उड़ती हुई मेरे यार की ख़बर आ रही है.


इल्म तो था सहरा के आने का मुझे,
दीखा तो वायज़ फ़ज़ा ए सहर आ रही है.


महसूस करता हूँ ज़रा सलीखे से,
गौर से देखा तो हवा नज़र आ रही है .


टुकड़े न हुए दिल के हज़ार उसके,ये कैसे,
लगता है आशिक़ की नज़र-बेनज़र जा रही है.


बेहते हालातों की तासीर कुछ ऐसी है,
दिल ए समंदर से एक लहर जा रही है .


मुक़द्दर साफ़ था जलते हुए मकानों का,
चराग़ों से आग़ कागज़ के घर जा रही है . 



No comments:

Post a Comment